एलएचएसएफ क्रिकेट मैदान पर ट्रायल में प्रतिभाग करते क्रिकेट खिलाड़ी। स्रोत एसोसिएशन
- फोटो : मोतीपुर थाने के बाहर से रिश्वत लेते गिरफ्तार चौकी इंचार्ज।
पीलीभीत। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल में जिले के उभरते खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें 32 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एलएचएसएफ क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इस ट्रायल में वही खिलाड़ी शामिल हुए, जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पोर्टल पर पहले से पंजीकरण कराया था। कुल 32 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की क्षमता को परखने के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का परीक्षण किया गया।
चयन प्रक्रिया में प्रदर्शन, तकनीक और खेल के प्रति समझ को प्रमुख आधार बनाया गया। ट्रायल का संचालन एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी राजेश शर्मा और मोहित अग्रवाल ने किया, जबकि एलएचएसएफ के क्रिकेट कोच मनोज कुमार ने खिलाड़ियों का परीक्षण किया। इस दौरान मेंबर राजेश कुमार गंगवार और आयुष कुमार भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। चयनित खिलाड़ियों को अब मंडल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में भेजा जाएगा, जहां वे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद