फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, अब 13 प्रत्याशी मैदान में बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत संसदीय सीट से नामांकन कराने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अरुण कुमार ने सोमवार को नाम वापस ले लिया। इससे पहले पांच अप्रैल को नामांकन की जांच में दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अपूर्ण होने पर निरस्त कर दिए गए थे। अब कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/ रिटर्निंग ऑफिसर वैभव श्रीवास्तव ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए।
विज्ञापन

पीलीभीत संसदीय सीट के लिए 28 मार्च से चार अप्रैल तक चली नामांकन प्रक्रिया में 16 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था, लेकिन जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर मानव क्रांति पार्टी के प्रत्याशी प्रेमस्वरूप और सर्व समाज कल्याण पार्टी की नत्थो दवी का नामांकन पत्र पांच अप्रैल को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद सोमवार को नाम वापसी के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी अरुण कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब चुनाव में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दलों के राजनैतिक दलों के सात और छह निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन

प्रत्यार्शी पार्टी चुनाव चिह्न
1. वरुण गांधी भाजपा कमल का फूल
2. हेमराज वर्मा सपा साइकिल
3. सुरेंद्र कुमार गुप्ता अपना दल कप प्लेट
4. अनीता त्रिपाठी शिवसेना धनुष बाण
5. डॉ. सीताराम राजपूत सबका दल यूनाइटेड खूंटी
6. संजय कुमार भारती नौतिक पार्टी हॉकी
7. मो. हनीफ प्रगतीशील समाजवादी पार्टी चॉबी
8. डॉ. भरत पटेल जनता दल यूनाइटेड तीर
9. उर्वशी सिंह निर्दलीय एयर कंडीशनर
10. कैफ रजा खां निर्दलीय अलमारी
11. जाफरी बेगम निर्दलीय सेब
12. मुनेश सिंह निर्दलीय सिलाई मशीन
13. वरुण गांधी निर्दलीय फूलगोभी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें