फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

विद्यार्थियों संग शिक्षकों ने भी पेश किए कार्यक्रम
दो दिवसीय 96वें वार्षिकोत्सव का हुआ समापन

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव समारोह के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, प्रबंध समिति अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, प्रबंधक रवि बजाज, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा व उप प्रधानाचार्य डॉ. वीर सिंह आजाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत छात्र तुषार ने वंदना व स्वागत गीत से की। शिक्षक डॉ. तोहत्तर पाल व लिपिक उमेश त्रिगुणायत ने हास्य कला का प्रदर्शन कर सभी लोटपोट कर दिया। छात्र अवंतस ने भजन, जगरूप व उनकी टोली ने ढोंगी तांत्रिक नाटक, तरुण व विपिन ने राधा कृष्ण नृत्य, कृष्णा ने मां तुझे सलाम, संदीप प्रजापति ने नृत्य पेश किया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा ने हरिगंगा व शिक्षक श्यामलाल ने भोजपुरी गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा रजत, हरीश कुमार, राजीव, सुमित, देवेंद्र आदि ने कार्यक्रम पेश किए। डीएम ने एक दिन पूर्व हुई क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विशिष्ठ अतिथि मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य करुणाशंकर शुक्ला, रमाकांत शर्मा, ब्रहमशंकर गंगवार, जेपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें