फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ साहिल और फरीन ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा और फिरोजपुर न्याय पंचायत में आने वाले परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता नगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 में हुई। इसमें फखरपुर गांव के बच्चों का दबदबा रहा।
मंगलवार को खेकड़ा नगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 में न्याय पंचायत खेकड़ा और न्याय पंचायत फिरोजपुर के अंतर्गत आने वाले परिषदीय विद्यालयों के बालक और बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें प्राथमिक विद्यालय की 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में साहिल और बालिका वर्ग में फरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दक्ष और तालिब ने क्रमश प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग 100 और 200 मीटर दौड़ में इंतजार और अरमान ने क्रमश प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय फखरपुर नंबर 1 की टीम प्रथम रही। जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय फखरपुर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर मसूरी द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन खेकड़ा की टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान संकुल प्रभारी विजय विमल, हरेंद्र कुमार, व्यायाम शिक्षक सुनील डागर, धर्मेंद्र तोमर, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, आयुषी धामा, अभिलाषा तोमर, विनीता, रेनू ढाका, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें