खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव मार्ग पर कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
मुजफ्फरनगर निवासी बाइस वर्षीय मजदूर सरफराज बड़ागांव मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बुधवार की शाम करीब छह बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से खेकड़ा आ रहा था। बड़ागांव मार्ग पर मीतली रजबहे के समीप खेकड़ा की तरफ से तेज गति के साथ आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। बाइक सहित सरफराज मार्ग किनारे खाई में जा गिरा। आस पास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर घायल के परिजन व साथी मजदूर भी सीएचसी में पहुंच गए और जीटीपी दिल्ली लेकर चले गए। ब्यूरो