फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज शनिवार को गुरुद्वारा भगत धन्ना साहिब में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगेगा। शिविर में महादानी रक्तदान करेंगे। जिला चिकित्सालय और सिख संगत के सहयोग से होने वाले शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई। शनिवार को संत बाबा बलकार सिंह फीता काटकर शिविर का शुभारंभ करेंगे। शिविर में पहुंच कर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एसपी बालेंदु भूषण सिंह वितरित करेंगे।
विज्ञापन

शिविर को लेकर शुक्रवार को भी कई लोगों ने महादान के लिए अपने नाम लिखवाए। शिविर की सफलता को सिख संगत के गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, दलजिंदर सिंह, कुलविंदर कौर आदि जुटे रहे। शनिवार को सुबह करीब दस बजे संत बाबा बलकार सिंह शिविर का शुभारंभ करेंगे। ईशर अकादमी के प्रबंधक हरप्रीत सिंह ने बताया कि एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एसडीएम जेपी चौहान, तहसीलदार आशुतोष कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि रक्तदान शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह नौ बजे टीम भगत धन्ना साहिब गुरूद्वारा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें