07पीबीटीपी- 10
उफ ये गर्मी, हर किसी का जीना हो रहा मुहाल
क्रासर...
लगातार बढ़ रहा है तापमान, नहीं मिलती दिख रही गर्मी से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कड़क धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोग एक बार फिर बारिश होने की दुआ करने को मजबूर हो गए है। उमस भरी गर्मी में चार दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है। गर्मी अपने तेवर तेजी से दिखाने लगी है, धूप की वजह से जनजीवन बेहाल है, हालात बद से बदतर होते जा रहे है। दिन ढलते ही उमस लोगों को बेचैन कर रही है।
जुलाई माह में शुरू के चंद दिन हुई बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। रोज तापमान बढने के साथ गर्मी अपने तेवर दिखा रही है, घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। मुुंह पर कपड़ा बांधकर सिर्फ वहीं लोग घर से बाहर निकल रहे है, जिनको जरूरी काम है। दोपहर में स्कूलों की छ्ुट्टी के समय तो हालात और बिगड़ जाते हैं। स्कूली बच्चे परेशान दिखाई देते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में हल्की सी जाम की स्थिति होने पर लोगों के शरीर से पसीने की धार बहने लगती है। भीषण गर्मी के आगे घरों में रखे कूलर भी फेल साबित होते दिख रहे है। गर्मी के सितम से बेहाल लोग बारिश होने की मन्नत मांगने को मजबूर है। लेकिन मौसम को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बारिश तो दूर बल्कि आकाश में बादल तक दिखाई नहीं पड़ रहे हैं।