तहसील परिसर में छायादार, फलदार पौधे रोपित किए
खेकड़ा। वन महोत्सव सप्ताह के तहत खेकड़ा तहसील में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम, तहसीलदार एवं तहसील के कर्मचारियों ने छायादार एवं फलदार श्रेणी के 100 पौधों को रोपित किया। इसके साथ ही इनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।
शुक्रवार को खेकड़ा तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार एवं तहसीलदार यदुवंश कुमार तथा तहसील के कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने हैं। यदि पौधरोपण नहीं होगा और पेड़ों का कटान होता रहेगा तो पर्यावरण संतुलित नहीं रह पाएगा। हरियाली भी कम हो जाएगा। इसलिए सभी को मिलकर प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने लिए सहयोग करना होगा। इस दौरान मंडी सचिव जयप्रकाश धामा, सुशील कुमार, महेंद्र सिंह समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।