फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर बसी के ग्रामीणो ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ग्राम बसी के ग्रामीणों ने आबादी के बीच स्थित तालाब के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराये जाने की मांग को लेकर गांव में विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम बसी के अनेक ग्रामीण रविवार को गांव के मुख्य मार्ग पर एकत्र हुए और तालाब के गंदे पानी की निकासी व्यवस्था न कराए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि आबादी के बीच स्थित तालाब का गंदा पानी मार्ग पर भर गया है। लोगों को उसी के बीच से गुजरना पड़ा रहा है। व्याप्त दुर्गंध एवं गंदगी से मच्छरों की भरमार से लोगों का रहना जीना दुष्वार हो गया है। लोग संक्रामक रोगों के शिकार हो रहे हैं। वे लम्बे समय से तालाब के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराए जाने की विभिन्न स्तरों पर मांग कर चुके हैं लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं हुआ। समस्या का जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन छेड़ेंगे। इस दौरान मोहित विश्वकर्मा, नीरज, बलराम, ओमवीर, विनोद, प्रवीन, बाबू, अजीज, संजीव, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें