फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा की बिजवी सप्लाई बीस घंटे से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही चरम पर होने के कारण नगर की आपूर्ति बीस घंटे से ठप पड़ी है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट, पशुओं के चारे की समस्या के साथ ही व्यापारियों एवं आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम के अधिकारी नगर की लाइनों एवं बिजलीघर की मशीनों में आए दिन आ रहे फाल्ट की समस्या का निदान न कर एक दूसरे पर टाल पल्ला झाड़ रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील स्तरीय औद्योगिक नगरी खेकड़ा से विद्युत निगम शहरी दरों पर बिल की वसूली कर रहा है, लेकिन बिजली घर की जर्जर हाल मशीनों एवं लाइनों में रोजाना फाल्ट होने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रहती है। आलम यह है कि बुधवार की रात्रि में ही आपूर्ति ठप हो गयी। बृहस्पतिवार को शाम सात बजे नगर को आपूर्ति दी । विद्युत निगम के एसडीओ डीपी सिंह ने बताया कि उच्च क्षमता की लाइन पर कार्य चल रहा था। इसके चलते खेकड़ा की आपूर्ति बृहस्पतिवार को दिन भर ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण पेयजल, पशुओं के चारे को लेकर लोगों में हाहाकार मचा रहा। व्यापारियों के उद्योग धंधे ठप रहे। साथ ही दोपहर के समय स्थानीय अधिकारियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। इससे विद्युत निगम के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है, जो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें