फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वार्ड में पात्रों को लाभान्वित करें - अरविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सा अधीक्षक ने नगर पालिका बोर्ड के साथ बैठक की। इसमें सभी वार्डों में योजना के पात्रों को लाभान्वित कराने की अपील की। 27 मई को सभी वार्डों में बैठक का आयोजन तय किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाए जा रहे आयुष्मान भारत योजना के लिए निर्धारित गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर खेकड़ा नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। इसमें सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि जनगणना 2011 के आंकड़ों के तहत भारत सरकार की ओर से उपलब्ध कराए डाटा में पात्र लाभार्थी परिवारों को इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 27 मई को निकाय के सभी वार्डों में खुली बैठक होगी। जहां लाभार्थियों का नाम पढे़ जाएंगे। सूची को सार्वजनिक स्थल पर चस्पा भी किया जाएगा। यदि कोई परिवार बैठक में आने से छूट जाता है तो इसके लिए 28 मई से तीन जून तक सभासद के सहयोग से घर.घर एक नोडल अधिकारी, आंगनबाड़ी और एएनएम सर्वे करेंगी। वह इसकी सूचना अपने नोडल अधिकारी को देगी। सर्वे का कार्य समाप्त होने के बाद 4 जून को सर्वे में प्राप्त डाटा को ऑनलाइन अप लोड कर दिया जाएगा। इस योजना से कोई पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। इस योजना से जुड़े सभी कर्मचारी नगर पालिका वार्ड क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर बैठक करें। अधिशासी अधिकारी वार्ड में होने वाले सभी गतिविधियों पर नजर रखे, यदि किसी कर्मचारी को कोई समस्या होती है तो उसकी तत्काल मदद की जाए। इस बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा ने की। संचालन ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक रूपेंद्र शर्मा ने किया। इसमें पालिका के वरिष्ठ लिपिक नीरज शर्मा, सभासद सुधीर धामा, नरेश धामा, संदीप, नीटू धामा, राकेश धामा, नजीर अहमद, महेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें