फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र, छात्राओ ने दिखाये प्रतिभा के जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ग्राम मवी कलां स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो खो, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में छात्र और छात्राओं ने भाग लेकर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

ग्राम मवी कलां स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई । दूसरे दिन बुधवार को खो खो में प्राइमरी वर्ग में अनुभूति की टीम प्रथम, जूनियर वर्ग में भूमिका की टीम प्रथम, रस्सा खींच प्राइमरी वर्ग में जुनैद तथा जूनियर वर्ग में बादल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ प्राइमरी वर्ग में अभिनव और मनीष प्रथम संयुक्त रूप से प्रथम, दीपांशु द्वितीय और मनीष और तानिया संयुक्त रूप से तृृतीय रही। जूनियर वर्ग में मोनिका और आयुष संयुक्त रूप से प्रथम, विनीता और अरुण संयुक्त रूप से द्वितीय, छवि और लक्ष्य संयुक्त रूप से तृतीय रही। इस दौरान प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार शर्मा, नेहा चौधरी, रामकिशोर, संगीता शर्मा, सनी चौधरी, अनु चौधरी, कोमल, हिमांशी, सोनिया, अल्पना शर्मा, दीपा जैन, ओमबीरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें