फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारी चुकता न करने पर काटे गए 51 कनेक्शन

विज्ञापन
electricity cut
विज्ञापन
टीमों पर गलत ढंग से कनेक्शन काटने का आरोप
विज्ञापन

शेरपुरकलां। बकाएदारी चुकता न करने वाले 51 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विभागीय टीम ने कार्रवाई कर काट दिए। टीम की ओर से की गई कार्रवाई को बिना नोटिस दिए करने का आरोप लगाते हुए गलत बताया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जेई सुधीर शर्मा के नेतृत्व में दो टीमों ने कस्बे में कार्रवाई की। चिह्नित किए गए बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं दो लाख की वसूली भी की गई। उधर, कार्रवाई में शामिल कुछ उपभोक्ताओं ने इसे पूरी तरह से गलत बताया। उनका कहना है कि उनके कम समय पहले ही कनेक्शन हुए थे, अभी बिजली बिल भी प्राप्त नहीं हो सका है। इसके अलावा विभाग की ओर से बकाएदारी का कोई नोटिस भी मुहैया न कराने का आरोप लगाया। जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि बिजली बिल अपने आप में नोटिस है। बिल मिलने के बाद जिन उपभोक्ताओं ने बकाया जमा नहीं किया, सिर्फ उनके कनेक्शन काटे गए हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को शेरपुरकलां में आठ लाख की बकाया पर 51 बिजली कनेक्शन काटे गए। करीब दो लाख रुपये की बकाया वसूली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें