फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भटकता मिला नेपाली किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवारीजनों से बिछुड़ा 11 वर्षीय नेपाली बालक यहां रेलवे स्टेशन परिसर में भटकता मिला। इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी ने बालक को थाने में बैठा लिया। उसको परिवारीजनों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी चाइल्ड लाइन को दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम एक नेपाली बालक रेलवे स्टेशन परिसर में भटक रहा था। काफी देर इधर-उधर घूमने के बाद वह एक स्थान पर बैठकर रोने लगा। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और किशोर को अपने साथ थाने ले गई। जहां पूछने पर उसने अपना नाम नेपालगंज धनसार निवासी विजय थापा पुत्र विपलव बहादुर थापा बताया। इसकी सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन पीलीभीत के सदस्य भी पहुंच गए। उन्होंने बालक को उसके परिवारीजनों से मिलाने की जिम्मेदारी ली है। एनजीओ के सदस्यों ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में बालक अधिक जानकारी नहीं दे सका है। उसका कहना है कि वह अपने बड़े भाई धु्रव थापा के साथ ट्रेन में सवार हुआ था। इसके बाद वह कैसे पीलीभीत पहुंचा और परिवारीजनों से बिछड़ा। इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें