पीलीभीत। नया वित्तीय वर्ष आरंभ होने के बाद शासन के आदेश पर वृद्धावस्था पेंशनधारकों का सत्यापन कराया गया। ताकि मौजूद लोगों को पेंशन योजना का लाभ दिया जा सके। सत्यापन के बाद जिले में 2950 पेंशनधारकों की मौत होने की पुष्टि हुई थी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई। शासन ने इन लोगों की पेंशन रोक दी है।
जिले में 77 हजार लोगों को पिछले वित्तीय वर्ष में वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिले में सत्यापन कराया गया । इसमें देखा गया कि पेंशनभोगियों की मौजूदा स्थिति क्या हैं। इसकी सभी ब्लॉकों से सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद शासन को भेजी गई। सत्यापन रिपोर्ट में पूरे जिले में 2950 पेंशनभोगियों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई।
समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि मृतकों के नाम हटाने के बाद अब शेष की पेंशन जारी कर दी गई है।