फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मृृतकों के परिजनों को सौंपे गए सहायता राशि के चेक

विज्ञापन
पुरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बागर में रामवती के पति को सहायता चेक सौंपते विघायक और एसडीएम।स्रो
विज्ञापन
पीलीभीत। हाथरस के सिकंदराराऊ में हुए हादसे में पीलीभीत की एक किशोरी और एक महिला की मौत हो गई थी। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चेक शनिवार को सौंपे गए।
विज्ञापन

पूरनपुर। भोलेबाबा के सत्संग में भाग लेने के लिए क्षेत्र से पांच बसों से उनके अनुयायी एक जुलाई शाम को रवाना हुए थे। दो जुलाई को सत्संग समारोह के समापन पर मची भगदड़ में थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव बागर निवासी शिक्षामित्र रामदीन की पत्नी रामवती की मौत हो गई थी। तीन जुलाई को आधी रात के बाद रामवती का शव घर पहुंचा था। चार जुलाई को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, विधायक बाबूराम पासवान ने रामवती के घर पहुंचकर उसके पति रामदीन को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया।
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव चरखौला निवासी राजेंद्र कुमार की पुत्री पायल (15) की भी हाथरस में हुए हादसे में मौत हो गई थी। भाजपा विधायक विवेक वर्मा और एसडीएम महिपाल सिंह ने दो लाख रुपये का चेक मृतका की मां ललिता देवी को सौंपा।

पुरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बागर में रामवती के पति को सहायता चेक सौंपते विघायक और एसडीएम।स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें