पीलीभीत जिले में जर्जर सड़कों की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से जारी शासनादेश में पीलीभीत के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड-1 के अंतर्गत कुल 28 सड़क मरम्मत कार्यों को शामिल किया गया है। इन सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस काम के लिए करीब सात करोड़ का बजट जारी किया गया है।
स्वीकृत कार्यों में निसावा से निसइया, अमरिया-तुमुरिया-मुगलाखेड़ा से हरहरपुर धुरा, बगनेरा से बगनेरी, माधोपुर भिकारीपुर से हिमकरनपुर, अंडरायन से नवादादास, फरीदपुर हसन मार्ग से उड़ा, जिठनिया संपर्क मार्ग, पीलीभीत-पंडरी मार्ग से सैंजना मुस्तकिल, मुआबोझ से मुआबोझा दक्षिणी, पूरनपुर-सिरसी मार्ग से मुआबोझ, मकरंदपुर से शिवपुरिया, पीलीभीत-बस्ती मार्ग से जेठापुर और घुंघचाई रोड से जल्लपुर संपर्क मार्ग शामिल हैं।
इन सड़कों की भी होगी मरम्मत
सिमराया से झुरकुनिया, शाहबाजपुर गुरुद्वारा से टंडोला, सिकरैना से पिपरिया मझारा, जेठापुर खुर्द से बखतापुर, पूरनपुर-दियोरिया कलां मार्ग से रामपुर, तहसील घुंघचाई, एनएच-730ए पूरनपुर-बंडा मार्ग से गुलड़िया होते हुए डंडोला, मटैया लालपुर मार्ग से मझारा बघा, पीलीभीत-खटीमा मार्ग से मुख्तयार कॉलोनी, पुरैना-दीपनगर लिंक रोड, पीलीभीत-बस्ती रोड से तकिया शिव मंदिर लिंक रोड, राजा कॉलोनी से भरतपुर, गौहर मार्ग से हरकिशनापुर हंसया, आसाम मार्ग नचनी घाट से गजरौला शिवनगर, गुप्ता कॉलोनी से बेला पुखरा-गुलड़िया-बिथरा होते हुए भरतपुर और बीडीयूएस मार्ग से पिपरिया अजान संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।