फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 24 घंटे में 28 मिमी बारिश, जलभराव बना आफत

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय चिड़ियादाह में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले 24 घंटे में जिले में हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। शहर से लेकर कस्बों और गांवों के रास्ताें पर जलभराव आफत बन गया। स्कूलों में जलभराव से बच्चों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट और जिला क्षय रोग केंद्र पर बारिश का पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को जिले में 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं रविवार को 10 मिमी बारिश हुई थी। इस तरह 24 घंटे में 28 मिमी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। किसानों की धान और गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा। फसलों की सिंचाई हो जाने से किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं जलभराव और बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर जलभराव हो जाने से मरीजों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश का पानी भर जाने से जिला क्षय रोग केंद्र तालाब में तब्दील हो गया। शहर से सटे चिड़ियादाह स्कूल में पानी भर जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। वहीं शहर के नखासा मोहल्ले की गली और अन्य स्थानों पर जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीसलपुर। रविवार की रात 12:45 बजे से सोमवार की सुबह तक लगातार हुई बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश से गन्ने और धान की फसल को लाभ पहुंचा है। नगर में मोहल्ला दुबे में होली मैदान और शिव मंदिर समेत कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि इस बारिश से पूरे तहसील क्षेत्र में कहीं कुछ नुकसान नहीं हुआ है।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। इससे पूरनपुर देहात के निचले मोहल्लों के अलावा कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को असुविधा हुई। हालांकि कुछ देर बाद भरा पानी निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत उपकेंद्र के रास्ते में जलभराव से उपकेंद्र तक पहुंचने वाले उपभोक्ताओं, कर्मचारियों को भारी असुविधा हुई।


आज फिर तेज बारिश होने की संभावना, तीन दिन रहेगी हल्की

पीलीभीत। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही इसके बाद तीन दिन तक बारिश हल्की रहने का पूर्वानुमान है।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान 24.1 एवं अधिकतम 29.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बताया कि मंगलवार को भी तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिन तक बारिश का रुख हल्का रहने का पूर्वानुमान है। संवाद






विकास भवन के तीसरे तल पर टपक रहा पानी, जिम्मेदार अंजान
पीलीभीत। विकास भवन में पिछले कई माह से छत का लिंटर क्षतिग्रस्त है। इससे हल्की बारिश में भी पानी छत से टपकने लगता है। सोमवार को तीसरे तल पर पानी टपकने से फर्श गीला हो गया। इससे तीसरे तल पर पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा समस्या बुजुर्ग और दिव्यांगजन को हुई। वहीं डीपीआरओ के कक्ष में दीवार की साइड से पानी का रिसाव हुआ। इससे कक्ष में पानी फैलता रहा। पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों ने कई बार पोंछा लगाकर वहां का पानी साफ किया। संवाद






बरसात से न्यूरिया की गलियां जलमग्न
न्यूरिया। सोमवार को हुई तेज बारिश ने नगर पंचायत की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सब्जी बाजार से मोहल्ला तिगड़ी को जोड़ने वाली निचली सड़क तालाब बन गई। पानी भरने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानों के सामने तक पानी भरने से व्यापार प्रभावित हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना बेगम ने बताया कि सड़क निचले स्तर की है, इसे जल्द ही ऊंचा कर बनाया जाएगा। संवाद

आज बंद रहेंगे कक्षा एक से आठ तक के स्कूल

पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश और स्कूलों में जलभराव को लेकर जिले के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में मंगलवार को अवकाश रहेगा। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक- प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, मान्यता प्राप्त और सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे। संवाद

प्राथमिक विद्यालय चिड़ियादाह में भरा बारिश का पानी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय चिड़ियादाह में भरा बारिश का पानी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय चिड़ियादाह में भरा बारिश का पानी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय चिड़ियादाह में भरा बारिश का पानी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय चिड़ियादाह में भरा बारिश का पानी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय चिड़ियादाह में भरा बारिश का पानी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय चिड़ियादाह में भरा बारिश का पानी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय चिड़ियादाह में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें