फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दोगुना रुपये का लालच देकर ठगे 26.45 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। फर्जी फाइनेंस कंपनियां बनाकर दोगुना रुपये देने का लालच दिया। पीड़ित को फर्जी एग्रीमेंट देकर 26.45 लाख रुपये ठग लिए और कंपनी को बंद कर आरोपी भाग गए। आईजी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बीसलपुर क्षेत्र के गांव मुड़िया करोड़ निवासी हीरा सिंह ने बरेली जोन के आईजी के निर्देश पर बीसलपुर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पुराने परिचित बदायूं के थाना कादर चौंक के ग्राम निजामाबाद व हाल निवासी नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 63 स्थित छोटपुर कॉलोनी के पुष्पेंद्र मौर्या, सत्य प्रकाश मौर्या, बृजपाल, नीलम रानी व ज्ञानवती ने अपनी कंपनी एबीएमपीएल अंख भारत व मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड में रुपये लगवाकर दो वर्ष में दोगुना करके देने के नाम पर उससे साजिश किया। इसके बाद धोखाधड़ी कर कंपनी के लेटरपैड पर लिखित एग्रीमेंट करके रकम ऐंठे गए। संवाद
कई परिचितों को भी ठगने का आरोप

आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी बनाकर उसके कई अन्य परिचितों के साथ भी धोखाधड़ी की और कुछ समय बाद कंपनी को बंद कर भाग गए। कंपनी के संचालकों को फोन किया तो उनके मोबाइल बंद मिले। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि आईजी के निर्देश पर मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें