फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर को पूरनपुर में होंगी 251 शादियां

Thu, 10 Sep 2015 12:10 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रयासों से टाइगर रिजर्व के किनारे रहने वाले लोगों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा छह दिसंबर को पूरनपुर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यों की जानकारी केंद्रीय मंत्री के पीआरओ एवं प्रतिनिधियों ने प्रेसवार्ता में दीं।
विज्ञापन

पीआरओ रंजीत कुमार ने बताया कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के लोगों को जल्द ही गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोलियम मंत्रालय के माध्यम से ऑयल कंपनियों से बात कर ली है। इसके लिए 21 और 22 सितंबर को जिले में कैंप लगाया जाएगा। इसमें बीपीएल कार्ड धारकों को गैस सिलेंडर एवं रेग्युलेटर मुफ्त मिलेगा। अन्य सामान की कीमत देना होगी। जिले में गैस आपूर्ति बढ़ाने को जल्द ही 17 नई गैस एजेंसियां खोली जाएंगी।
उन्होंने बताया कि कमजोर आय वर्ग के लोगों की कन्याओं के विवाह के लिए छह दिसंबर को पूरनपुर में सामूहिक शादियां कराई जाएंगी। इस दिन 251 सामूहिक शादियों का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक लोग इसके लिए ब्लाकों में नियुक्त प्रतिनिधि या संसदीय कार्यालय से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिले के विकास के लिए केंद्रीय सड़क निधि से तीन मार्गों की स्वीकृति मिली है जिन पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। जिले के दो सौ आंगनबाड़ी केंद्रों को ऑनलाइन किए जाने की भी तैयारी है। इस दौरान प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप कुमार लल्लन, बाबूराम पासवान, स्वामी प्रवक्तानंद, एमआर मलिक, कमलेश कुमार और तेजराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें