फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 हजार बच्चों को यूनिफार्म का इंतजार

Thu, 29 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के अध्ययनरत 22,137 बच्चों को अभी तक निशुल्क यूनिफार्म नहीं मिल सकी है। शैक्षिक सत्र समाप्त होने में करीब तीन माह बाकी है। बेसिक शिक्षा विभाग में 1800 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय है। शासन ने इन विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा एक से आठ तक छात्राओं और अनुसूचित/ अनुसूचित जनजाति व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले छात्राओं के लिए निशुल्क यूनिफार्म वितरण को करीब 5.54 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की थी। सर्व शिक्षा अभियान की मद से मिली इस धनराशि से 1.78 लाख बच्चों को यूनिफार्म बांट दी गई। सर्व शिक्षा अभियान के अलावा राज्य परियोजना द्वारा एपीएल परिवारों के बच्चों को निशुल्क यूनिफार्म उपलब्ध कराने का प्रावधान है। जिले में एपीएल परिवारों के करीब 22,137 बच्चे शिक्षारत हैं। राज्य परियोजना द्वारा डेढ़ माह पूर्व करीब 25 लाख रुपए की ग्रांट भेजी जा चुकी है। सूत्र बताते है कि लेखा कार्यालय की हीला हवाली के चलते आवंटित धनराशि रिलीज नहीं की जा सकी है। ऐसे में कड़कड़ाती ठंड के बावजूद बच्चों को पुरानी यूनिफार्म में स्कूल जाना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान की मद से मिली धनराशि से ड्रेस बांट दी गई है। अभी राज्य परियोजना से धनराशि से एपीएल परिवार के बच्चों को ड्रेस दी जानी है। राज्य परियोजना कार्यालय से कुछ धनराशि मिली है, जल्द ही इन बच्चों को यूनिफार्म उपलब्ध करा दी जाएगी। 
विज्ञापन

डीएल राणा, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें