अपनों को खिड़की से दिया जा रहा भुगतान
नोटबंदी के दौरान जहां लोगों को बैंक से धनराशि लेने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। लेकिन बैंक अधिकारी इसमें जमकर खेल कर रहे हैं। पहले भी ऐसी शिकायतें प्राप्त होती रहीं। अब जहानाबाद क्षेत्र के एमी के लोगों ने डीएम को फोटो सहित पत्र भेजकर शिकायत की है। इसमें गांव स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में जहां आम ग्राहक गेट पर खड़े होकर भुगतान का इंतजार कर रहे हैं वहीं बैंक के अंदर बैठे अधिकारी अपने चहेतों को खिड़की से भुगतान कर रहे हैं। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
ई बैंकिंग को निकली रैली
कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से गो डिजिटल गो कैशलेस जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। कलक्ट्रेट से प्रारंभ हुई इस बाइक रैली को सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ई-गर्वनेंस के नवीन माहेश्वरी की टीम ने शहर में भ्रमण कर लोगों को ई-बैंकिंग की जानकारी दी। इसमें सूरज, जितेंद्र, प्रदीप कुमार, चंद्रपाल, प्रेमकुमार, राजकुमार, गिरजाशंकर, अरूण कुमार, झनकारी लाल, आशीष सहित कई लोग थे।