पंचायत चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान शनिवार को समाप्त हो गए। दूसरे दिन जिला पंचायत के 49 और बीडीसी के 209 नामांकन हुए। इन्हें मिलाकर जिला पंचायत की 11 वार्डों के लिए 216 और बीडीसी के 274 पदों के लिए 1158 नामांकन हो गए हैं।
चौथे चरण में पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र में चुनाव होना है। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। दूसरे दिन जिला पंचायत के लिए कलेक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में आरओ/सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी के समक्ष 49 नामांकन जमा किए। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, भाकपा माले के अलाउद्दीन शास्त्री, निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष के पति मोहम्मद आरिफ सहित कई प्रमुख लोग थे। एक दिन पूर्व भी यहां रिकार्ड 167 नामांकन जमा हुए थे जिसे मिलाकर अब चौथे चरण में 11 वार्डों के लिए 216 नामांकन जमा हो गए हैं।
पूरनपुर। अंतिम चरण के चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन मात्र 209 नामांकन हुए। समय निकलने के बाद नामांकन दाखिल करने पर कुछ लोगों मेें नोंकझोंक भी हुई। एडीएम अजयकांत सैनी ने ब्लाक कार्यालय पहुंचकर नामांकन का जायजा लिया। शनिवार को सुबह से की काफी कम संख्या में लोग नामांकन स्थल पर दिखे। नामांकन का समय निकलने के बाद पर्चा दाखिल करने पर एक पूर्व प्रधान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम कुरैशी की नोकझोंक हुई। आरओ/जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि निर्धारित समय के बाद कोई नामांकन जमा नहीं किया गया। दूसरे दिन के नामांकन मिलाकर अब बीडीसी के 274 पदों के लिए 1156 नामांकन दाखिल हुए।
जिला पंचायत के नामांकन की स्थिति
वार्ड संख्या पहले दिन दूसरे दिन कुल नामांकन
1. 05 05 10
2. 10 05 15
3. 27 01 28
4. 09 02 11
5. 13 05 18
6. 14 03 17
7. 21 07 28
8. 09 05 14
9. 19 05 24
10. 22 04 26
11. 18 07 25
कुल योग 167 49 216