फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी के संचालन को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-बरेली रूट पर त्रिवेणी के संचालन के लिए रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। 27 फरवरी से यात्री त्रिवेणी एक्सप्रेस पर सफर कर सकेंगे। तिथि निर्धारित होते ही अधिकारी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने में जुट गए है। हालांकि समय सारिणी का अभी भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से पीलीभीत से बरेली के लिए त्रिवेणी के संचालन को लेकर अटकलें जारी थी। शहर के वाशिंदों भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन त्रिवेणी के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। इधर, पूर्व में रेलवे स्टेशन के वार्षिक निरीक्षण के लिए पीलीभीत पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए फरवरी माह में ही त्रिवेणी का संचालन शुरू होने की बात कही। जिसके बाद से ही जनता में आस जाग गई थी। इधर, तिथि सुनिश्चित करते हुए रेलवे बोर्ड ने 27 फरवरी को त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन की तिथि निर्धारित की है। समय सारिणी को लेकर अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हो सका है। पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि त्रिवेणी के संचालन के लिए 27 फरवरी को संचालन की तिथि निर्धारित हो गई है, अभी संचालन के समय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें