फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने दुर्गा अष्टमी आस्था से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी श्रद्धालुओं ने आस्था एवं उल्लास के साथ मनाई। इस दौरान मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भीड़ लगी रही। साथ ही कन्याओं को भोजन कराया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रात: चार बजे से ही नगर स्थित बाबा काले सिंह मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर मठ, शिव मंदिर अहिरान, बालाजी मंदिर, सदाशिव शक्ति मंदिर, मां मंशा देवी मंदिर बड़ागांव, शिव मंदिर रटौल आदि में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। मंदिरों को सजाया। सुबह से शाम तक भजन-कीर्तनों के बीच श्रद्धालु झूमते रहे। सुबह के समय श्रद्धालुओं ने कन्याओं की पूजा करने के बाद उन्हें भोजन कराया। बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर में रात्रि भर मनमोहक जागरण के साथ झांकी निकाले जाने के दौरान श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते रहे। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष राजपाल त्यागी, रूपक त्यागी, प्रदीप त्यागी, प्रदीप कुमार, बिट्टू प्रधान, सुरेश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें