खेकड़ा (बागपत)।
बुधवार को शाम छह बजे दुर्गा अष्टमी पर नगर में गांधी गंज मंडी से मां दुर्गे की शोभायात्रा पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। शोभायात्रा नगर के जैन कॉलेज मार्ग, बड़ा बाजार, छोटा बाजार, पांडव चौक, यादव चौक, मोहल्ला अहिरान, रेलवे रोड, पाठशाला रोड आदि मार्गों से होते देर रात्रि बाबा काले सिंह मंदिर में समाप्त हुई। इसमें शामिल बैंड बाजे, भजन कीर्तन मंडली भक्ति गीतों का गुणगान करते चलेे। वही मां दुर्गे की विभिन्न रूपों में सजा शोभा यात्रा में शामिल झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान व्यापक पुलिस बल मौजूद रहा। इसमें सुनील गुप्ता, विनोद गुप्ता, अरुण सिंघल, तरुण गुप्ता, अरुण सिंघल, कुनाल सिंघल, नितिन सिंघल, सन्नी गुप्ता, नितिन जैन, अंकित जैन, सोनू आदि रहे।