फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई गणेश शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
14 पीबीटीपी 16
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई गणेश शोभायात्रा
जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षाकर किया यात्रा का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा। युवा जागृति मंच के तत्वाधान में गुरुवार को देर शाम गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में गणपति बप्पा की शोभायात्रा डीजे की भक्तिमय धुनों के साथ निकाली गई। कस्बा में भ्रमण के बाद पुन: मेला मैदान में पहुुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा का जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षाकर स्वागत किया।
श्रीकृष्ण लीला मैदान में पंडित शिवम मिश्रा व मीनू मिश्रा ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश जी की प्रतिमा का पूजन कराया। इसके बाद गणपति महाराज की प्रतिमा को सिंहासन सुशोभित कर नगर में धूमधाम से गणपति की सवारी निकाली गई। यात्रा में राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, हनुमान जी, दुर्गा मां, काली मां, ब्रह्मा जी, राम लक्ष्मण समेत कई मनमोहक झांकियां सजी हुई थी। भक्त डीजे की भक्तिमय धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा मुख्य मार्ग पर गांधी आश्रम पहुंची इसके बाद गोपी कॉलोनी पहुंची। वहां से वापस सरकारी अस्पताल चौराहा, बस्ती में से होते हुए ठाकुरद्वारा होकर प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के पास से निकलकर मुख्य मार्ग पर पुन: पहुंची। इसके बाद ब्लाक तिराहा होती हुई गाजीपुर कुंडा तिराहे पर पहुंची। वहां से वापस होकर दौलतपुर रोड निकलती हुई स्टेशन रोड से होती हुई वापस आकर मेला मैदान में सपन्न हो गई। शोभायात्रा में जमकर आतिशबाजी छोड़ते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का नगर वासियों ने कई जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा में डॉ. सौरभ शर्मा, सतीश शर्मा, शानू पाडेय, विक्की पांडेय, संजू यादव, राजेन्द्र पाठक, दीपक पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
रायुहिवा के कुलदीप बने जिलाध्यक्ष
बिलसंडा। राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नीलकमल मिश्रा ने कुलदीप सिंह को राष्ट्रीय युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष मनोयन किया हैं। संगठन में जुड़ने के बाद उन्हें जिला और प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए सामाजिक हित के विषयों पर जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें