फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कव्वाल तस्लीम आरिफ के कलामों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
14पीबीटीपी19,31
विज्ञापन

‘छाप तलक सब छीनी मोसे नैना मिलाय के’
दो प्रबंध निदेशकों को संगठनों ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में ब्रिस वेल्स यूनिवर्सिटी द्वारा पुष्प इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू और बेनहर कॉलेज के प्रबंध निदेशक परविंदर सिंह सैहमी को डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया गया। शहर के बेनहर कॉलेज स्थित एरीना हॉल में आयोजित इस सम्मान समारोह के मौके पर देश के मशहूर कव्वाल तस्लीम आरिफ ने अपने कलामों से समां बांध दिया।
पुष्प इंस्टिट्यूट के प्रबंध निदेशक डॉ. एसपीएस संधू और बेनहर कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. परविंदर सिंह सैहमी को कुछ दिन पहले ही दिल्ली में डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। फनकार कव्वाल तस्लीम आरिफ ने ‘छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाय के’ फूलों की तरह जिनके किरदार नहीं होते, वो लोग मोहब्बत के हकदार नहीं होते। हर शख्स को पढ़ने की कोशिश न किया कीजे, सब चेहरे जमाने मे अखबार नहीं होते, सुनाकर सबका दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान समारोह का आयोजन पुष्प इंस्टीट्यूट के ट्रस्टी सतीश जायसवाल, हॉबीज हेरिटेज इंडिया सोसाइटी सिटी क्लब और रोटरी क्लब द्वारा किया गया। संचालन समाज सेवी सतीश जायसवाल व अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम में डा. एसके मित्रा, अवधेश गुप्ता, देवेश बंसल, डॉ. डीके गंगवार, डॉ भरत कंचन, अनिल अग्रवाल, कलीम अतहर खां, धीरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, हर्षल सिंह, सौरभ सक्सेना, विजय जायसवाल, गुंजन बाधवा, राकेश कुमार, सनी दीक्षित, अमित वर्मा, विक्रम सेन, कमल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, डा. प्रणव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें