फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान कपिल दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में भाद्रपद चौथ पर आयोजित दंगल में छब्बीस हजार रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती कपिल खेकड़ा ने जीती। दंगल की दूसरी ग्यारह हजार की कुश्ती संदीप रोहतक और हरविंद्र पंजाब के बीच बराबरी पर रही। जबकि तीसरी इक्यावन सौ रुपये की कुश्ती सलमान बागपत और कृष्ण रोहतक के बीच बराबरी पर रही। आयोजकों ने विजेता पहलवानों को नगर धनराशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।
खेकड़ा नगर में प्रति वर्ष भाद्रपद चौथ पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होता है। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे विशाल दंगल का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा के प्रतिनिधि अंकुर धामा एवं चौधरी हरख्याल सिंह धामा ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया। इसमें सबसे बड़ी छब्बीस हजार की कुश्ती पहलवान कपिल धामा खेकड़ा ने बरेली के पहलवान मनजीत को हराकर जीती। दूसरी ग्यारह हजार की कुश्ती पहलवान संदीप रोहतक और हरविंद्र पंजाब के बीच बराबरी पर रही। तीसरी इक्यावन सौ रुपये की कुश्ती पहलवान सलमान बागपत और कृष्ण रोहतक के बीच बराबरी पर रही। इसके अलावा कई छोटी कुश्तियों में भी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल प्रतियोगिता के समापन पर चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान खलीफा सुरेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, अमित डागर, शंकित धामा, ब्रजपाल सिंह धामा, गुल्लू धामा, कुलदीप धामा, डॉ. जितेंद्र यादव, आनंद यादव, हरबीर सिंह, रघुवीर ठेकेदार, जगपाल यादव, लीलू धामा, मुकेश धामा, संजीव धामा, हरबीर सिंह, राजेंद्र यादव, संजय धामा, राजू यादव, वकील खान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें