नगर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते मोहल्ला मुंडाला में एक किसान के मकान की दीवार भरभराकर गिर गयी। गनीमत रही कि राहगीर दीवार की चपेट में नहीं आए अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो जाता। मार्ग पर दीवार गिरने से आवागमन बंद हो गया।
बृहस्पतिवार की सुबह नगर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी किसान बिरेंद्र सिंह के मकान की दीवार अचानक भरभराकर मार्ग पर गिर गई। तेज बारिश के चलते मार्ग पर उस समय लोगों का आवागमन बंद था। यदि मार्ग पर लोगों का आवागमन होता तो लोग दीवार की चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा घटित हो जाता। मार्ग पर गिरी दीवार के कारण आवागमन भी बंद हो गया। किसान ने अथक प्रयास कर मार्ग पर पड़े दीवार के मलबे को हटाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन चालू हो सका।