फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग की स्थापित से पहले गांव में कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ग्राम फखरपुर के शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना से पहले भक्तों ने गांव में कलश यात्रा निकाली। इससे गांव में वातावरण भक्ति मय हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम फखरपुर स्थित शिव मंदिर में सोमवार को सुबह हवन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके पश्चात शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के साथ बैंड बाजो द्वारा शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाती चली। वही पुरुष व बच्चे भाव विभोर होकर भगवान शिव की जयजयकार करते चले। भजन कीर्तन मंडली और बैंड बाजे भक्ति गीतों का गुणगान करते रहे। मंगल कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते मंदिर में समाप्त हुई। वहां शिवलिंग को पंडित रोहित आचार्य ने मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर में स्थापित किया। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान समाज सेवी शिवकुमार शर्मा, सहंसर पाल सिंह, रोहताश सिंह, सतबीर सिंह, रामपाल, ब्रहमपाल सिंह, ऋषि, जयप्रकाश, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें