खेकड़ा (बागपत)। सीएचसी अधीक्षक ने क्षेत्र की आशाओं की बैठक में 15 फरवरी को छूटे बच्चों को कृमि टेबलेट खिलाने का आह्वान किया। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़वाने, टीकाकरण प्रतिशत में वृद्धि की आवश्यकता पर जोर दिया।
सीएचसी पर मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डा. अरविंद मलिक ने ब्लाक क्षेत्र के गांवों में तैनात आशा कार्यकत्रियों की बैठक ली। उन्होंने 15 फरवरी को कृमि टेबलेट मोपअप दिवस पर सभी छूटे बच्चों को दवा खिलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रो का भ्रमण करके सुनिश्चित करे कि शत प्रतिशत बच्चों ने कृमि की दवा को खा लिया है। संस्थागत प्रसव में कमी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आशा स्वास्थ विभाग की महत्वपूर्ण इकाई है। उनके सहयोग के बिना स्वास्थ कार्यक्रम अधूरे हैं। ऐसे मे संस्थागत प्रसव में वृद्धि के लिए आशा कार्यकत्री अधिक मेहनत करें। सभी गर्भवती महिलाओ को पंजीकृत कर उनकी जांच कराएं। समय पर प्रसव कराने मे सहयोग करें। उन्होंने टीकाकरण सत्र पर अधिक से अधिक बच्चों को टीके लगवाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में डीईओ सचिन शर्मा, आशा संगिनी समेत सभी गांवों की आशाएं मौजूद रही।