फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार से लिंक कराए मनरेगा के जॉबकार्ड : सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लाक के रोजगार सेवकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। डीसी मनरेगा मृणाल सिंह ने कार्य को और बेहतर बनाने के टिप्स दिए साथ ही जॉब कार्ड को आधार से लिंक कराने केे भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर रोजगार सेवकों को मनरेगा और बेहतर बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए चार ब्लाकों को चुना गया है। प्रथम चरण में पूरनपुर ब्लाक के रोजगार सेवकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को प्रारंभ हुआ था। शनिवार को प्रशिक्षण का समापन मुख्य अतिथि उपायुक्त मनरेगा मृणाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा जीओ टैगिंग, आधार लिंक आदि कार्यों में पीलीभीत जिला अन्य जिलों से काफी पीछे चल रहा है। इसलिए सभी रोजगार सेवक अपने क्षेत्र के कार्यों की जीओ टैंगिंग और जॉब कार्ड के बैंक खातों को आधार से लिंक कराए ताकि भविष्य में भुगतान को लेकर कोई समस्या न रहे। इससे पूर्व जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, एमआईएस फीडिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा प्रशिक्षक विपिन कुमार, सर्वेश कुमार, एपीओ शुभम सक्सेना, अनामिका गंगवार, यशवंत सक्सेना आदि ने भी मनरेगा से जुड़ी बिंदुओं पर चर्चा की। प्रशिक्षकों ने एमआईएस फीडिंग, अभिलेखों का रखरखाव आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें