फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया अस्पताल गेट पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। गांव खनंका के कुछ लोगों ने राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के नियमित रूप से न खुलने का आरोप लगाते हुए शनिवार को अस्पताल गेट पर काफी हंगामा किया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव के कई लोग राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में दवा लेने गए थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब अस्पताल नहीं खुला, तभी उन लोगों का धैर्य जवाब दे गया और उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीण का आरोप था कि यह अस्पताल नियमित रूप से नहीं खुलता है, जिससे क्षेत्र के लोगों को अस्पताल से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक घंटे बाद ग्रामीण तब शांत हुए, जब ग्राम प्रधान मिश्री लाल ने विभागीय उच्चाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। हंगामा करने वालों में मुनींद्र सिंह, रघुवीर सिंह, जगदीश प्रसाद, भूपराम, जयसिंह और नरेरश सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे।
---
दो चिकित्साधिकारयिों को किया गया संबद्ध
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी ऊषा कुमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ समय के लिए संबद्ध कर लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दोनों महिला चिकित्साधिकारियों अंजू सिंह और मोनिका अग्रवाल के लंबे अवकाश पर चले जाने के कारण यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर में व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी अदनान अली को कुछ समय के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

---
पर्यवेक्षक का तबादला
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कुष्ठ रोग पर्यवेक्षक रत्नेश राठौर का तबादला न्यूरिया हो गया है। उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। उनके स्थान पर अभी किसी नए पर्यवेक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें