फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की शर्ट के बटन खुले देख डीएम ने फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
17 पीबीटीपी 23
विज्ञापन

लेखपाल की शर्ट के बटन खुले देख डीएम ने फटकारा
समाधान दिवस को लेकर पुलिस और राजस्व कर्मियों के अभिलेख किए चेक, दिए दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। माह के तीसरे शनिवार को जिले के समस्त थानों में पीलीभीत मॉडल ऑफ समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने फरियादियों को सुना और जमीन से संबंधित उनकी शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सुबह दस बजे से ही थाना परिसर में इसको लेकर सुनवाई शुरू कर दी गई। सुनगढ़ी थाने में इंस्पेक्टर गोपीचंद यादव तो कोतवाली में सीओ सिटी निशांक शर्मा, कोतवाल देशपाल सिंह ने शिकायतें सुनी। दोपहर को डीएम शीतल वर्मा अचानक पुलिस की कार्रवाई को जानने के लिए कोतवाली पहुंचीं। डीएम के काफिले को भीतर आता देख मातहतों के पसीने छूट गए। डीएम ने सर्वप्रथम समाधान रजिस्टर को चेक किया। इसके बाद पुलिस से फ्लाई शीट मंगाकर चेक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएम काफी सख्त दिखीं। कुर्सी पर बैठे लेखपालों को बुलाकर उनसे खसरा-खतौनी साथ लाने के बारे में जानकारी की। इसके बाद एक-एक कर उनके अभिलेख चेक किए। इस दौरान एक लेखपाल की शर्ट का बटन खुला होने पर उन्होंने फटकार लगाई। इधर, एसपी देवरंजन वर्मा, एएसपी रोहित मिश्रा देहात क्षेत्र के थानों में समाधान दिवस की कार्रवाई भांपने में लगे रहे। पूरनपुर सर्किल में सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने शिकायतों को सुना। माधोटांडा पुलिस 18 में से 15 का समाधान कराने में सफल रही।
विज्ञापन

बीसलपुर। कोतवाली में प्रभारी कोतवाल उदयवीर सिंह की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 50 शिकायतें सामने आई। इसमें से 19 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
अमरिया। इधर अमरिया में एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच शिकायतें आईं, जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। जमीन से संबधित दो शिकायतों के समाधान के लिए टीम मौके पर भेजी गई हैं। इसके अलावा दो की जांच दरोगा को दी गई है। एएसपी रोहित मिश्रा ने समाधान रजिस्टर को चेक करने के साथ ही एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला को जनसुनवाई से जुड़ी अहम जानकारी दी। इस मौके पर तहसीलदार नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें