फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने ट्रांस शारदा इलाके की बाढ़ चौकियों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। एसडीएम शशि भूषण राय ने शारदा नदी की संभावित बाढ़ से पहले ट्रांस शारदा क्षेत्र की बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। गांव नहरोसा के समीप नदी कटान देखा। नदी मात्र गांव से चार मीटर दूरी पर है। बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग को पत्र भेजकर बाढ़ से पूर्व गांव को कटान से बचाने को बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में संभावित बाढ़ से निपटने को छह बाढ़ चौकियां बनाई गई है। बाढ़ को लेकर पिछले दिनों एसडीएम ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, व्यापारियों की बैठक लेकर बाढ़ से पूर्व निपटने के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को एसडीएम ने शारदा नदी के पार स्थित बाढ़ चौकी नहरोसा, मुरैनिया गांधीनगर, रामनगर, नेहरुनगर, बैल्हा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि बनाई गई बाढ़ चौकियों के स्थान आदि को लेकर निरीक्षण किया गया। गांव नहरोसा के समीप शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है। नदी से गांव की दूरी मात्र चार मीटर दूर रह गई है। गांव को कटान से रोकने को बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर गांव को बचाने को बचाव कार्य करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। कर्मचारियों को बाढ़ की स्थिति से पहले चौकियों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए है। ताकि बाढ़ की स्थिति पर समय से जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें