फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों को नवीनीकरण के लिए देना होगा साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात प्रेरकों के नवीनीकरण से पूर्व उनकी काबिलियत परखी जाएगी। डीएम शीतल वर्मा ने प्रेरकों की नवीनीकरण पत्रावली के अनुमोदन से पूर्व प्रेरकों का साक्षात्कार कराकर उनका ज्ञान परखने के निर्देश दिए है। इसके बाद ही प्रेरकों का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

साक्षर भारत मिशन के तहत निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए जिले में 599 लोक शिक्षा केंद्रों स्थापित किए गए हैं। इन लोक शिक्षा केंद्रों पर एक महिला व एक पुुरुष प्रेरक की तैनाती की गई है। वर्तमान में करीब 1113 प्रेरक कार्यरत हैं। इन सभी प्रेरकों का प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण किया जाता है। इस बार भी प्रेरकों का नवीनीकरण किया जाना है। बताते हैं कि नवीनीकरण पत्रावली पर सीडीओ व बीएसए ने तो अनुमोदन कर दिया, लेकिन पत्रावली जब डीएम शीतल वर्मा के पास पहुंची तो उन्होंने पत्रावली पर अनुमोदन करने से इंकार कर दिया। उन्होंने नवीनीकरण से पूर्व प्रेरकों का ज्ञान परखने को साक्षात्कार कराने के निर्देश दिए। इसके तहत अब प्रत्येक ब्लाक के दस-दस प्रतिशत प्रेरकों का साक्षात्कार किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए प्रेरकों का चयन रेंडम तरीके से होगा। साक्षात्कार की जिम्मेदारी जिला प्रशिक्षण अधिकारी को सौंपी गई है। साक्षात्कार की तिथि इसी माह घोषित की जाएगी। बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि प्रेरकों का अब नवीनीकरण से पूर्व साक्षात्कार लिया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ही साक्षात्कार प्रक्रिया अपनाई जाएगी। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद ही प्रेरकों का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें