फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक निर्माण कार्य पूरा करो, वरना होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
15 तक निर्माण पूरा करो, वरना होगी कार्रवाई
विज्ञापन

कुछ स्कूलों में अधूरा है निर्माण कार्य, बीएसए ने निर्माण प्रभारियों को दी चेतावनी
शासन 56 शौचालय और 105 इंसीनरेटर के निर्माण दे चुका है धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शासन ने परिषदीय विद्यालयों में शौचालय और इंसीनरेटर निर्माण के लिए फरवरी में करीब 42 लाख रुपये से अधिक धनराशि आवंटित की थी। इसके बावजूद कई स्कूलों में निर्माण कार्य अधूरा है। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने निर्माण प्रभारियों को 15 मई तक निर्माण कार्य पूरा न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों की दशा सुधारने को कवायद जारी है। इसी क्रम में शासन ने फरवरी में परिषदीय स्कूलों में 56 शौचालयों के लिए 34,16000 रुपये और 105 इंसीनरेटर निर्माण कि लिए 8,40,000 रुपये बेसिक शिक्षा विभाग को आवंटित किए थे। विभाग द्वारा इस धनराशि को संबंधित स्कूलों के खातों में भेज दिया गया। मगर अभी कुछ स्कूलों में शौचालयों और इंसीनरेटरों का निर्माण अधूरा है। बीएसए ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित निर्माण प्रभारियों को 15 मई तक हर हाल में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बीएसए देवेंद्र स्वरूप पे बताया कि शौचालय और इंसीनरेटर के निर्माण में हीलाहवाली बरती जा रही है। निर्धारित तिथि तक निर्माण पूरा न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें