फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस लाख से अधिक लगाए जाएंगे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत डिवीजन को हरा-भरा बनाने की कवायद शुरू कर दी हैं। इसके लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाकर पहली जुलाई से पौध रोपण होगा। सामाजिक वानिकी प्रभाग जो अब पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग हो गया है, ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस बार शासन ने पिछले साल की अपेक्षा छह गुना लक्ष्य बढ़ाकर 2464501 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। जबकि पूर्व में यह लक्ष्य मात्र सात लाख के करीब था। प्रभाग की तीनों रेंजों में लक्ष्य पूरा करने के लिए नर्सरियों पौध तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए हर साल जुलाई माह में पौधारोपण किया जाता है। इसके लिए शासन ने बजट के साथ ही पौध रोपण का लक्ष्य दिया जाता है। इधर नए सत्र के लिए शासन ने पीलीभीत पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को भी लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए 2464501 पौधे रोपे जाने हैं और लोगों को भी प्रेरित करना है। पौध रोपण के लिए विभाग की ओर से अलग-अलग रेंजों में 50 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से कार्यवाही तेज कर दी गई है। वहीं रेंज अफसरों को भी शासन से मिले लक्ष्य और योजना के बारे में बताया गया है।
17 नर्सरी में तैयार हुई 2841500 पौध
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पास पौध रोपण के लिए पूरनपुर, बीसलपुर और पीलीभीत रेंज के अंतर्गत करीब 17 नर्सरी हैं। विभागीय अफसरों के मुताबिक लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए करीब 2841500 पौधे तैयार किए जा चुके हैं। वहीं अन्य विभागों की नर्सरी में करीब एक लाख पौध तैयार की जा रही है। जो जुलाई से शुरू होने वाले पौध रोपण में दी जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज भी होंगे शामिल
जुलाई से शुरू होने वाले पौध रोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिम्मेदार विभाग के अलावा, किसान, स्कूल, कॉलेज, सरकारी संस्थाएं, स्वयं सेवी संस्थानों को भी शामिल किया जाएगा। जो पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए बढ़चढ़ कर पौध रोपण अभियान में भाग ले सकेंगे।
पिछले साल सात लाख से अधिक लगाए गए थे पौधे
पिछले साल विभाग को करीब सात लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। विभाग ने लक्ष्य से अधिक करीब दस लाख पौधे लगाए थे। प्रभागीय निदेशक के अनुसार विभाग के क्षेत्र में जो भी वृक्ष लगाए गए थे, वह पूरी तरह सुरक्षित है। उनकी नियमित रूप से देख रेख कराई जा रही है। अफसर खुद भी पौध रोपण पर नजर रखे हुए है।
एक पौधे पर तीन रुपये खर्च
शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को ध्यान में रखते की करीब 17 नर्सरी पर पौधे तैयार किए गए है। जिसमें यूकेलिप्टस, सागौन आदि के अलावा फलदार वृक्ष आम, जामुन, अर्जुन समेत पौधे शामिल है। इसमें एक पौध पर करीब तीन रुपये खर्च आता है।
पौध रोपण को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन से इस बार 24 लाख के करीब लक्ष्य मिला है। सभी रेंजों के अंतर्गत पौध रोपण होना है और स्कूल और अन्य संस्थाएं को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्र में करीब 17 नर्सरी पर पौध तैयार हो चुकी है। - संजीव कुमार सिंह, प्रभागीय निदेशक, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें