फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर छपी तो जागा पालिका का जलकल विभाग (अमर उजाला इंपैक्ट)

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के पांच मोहल्लों में फटी पाइप लाइनों के चलते ठप चल रही पेयजल सप्लाई की खबर छपने के बाद जलकल विभाग शनिवार को हरकत में आ गया। शनिवार को जेई ने फटी पाइप लाइनों का निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त कराने का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा करीब ढाई लाख की आबादी वाले शहर में आज भी तीन दशक पुराने संसाधनों के माध्यम से पानी सप्लाई की जा रही है। अक्सर पाइप लाइनों के फटने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला शहर के वार्ड 25 का है। इस वार्ड के मोहल्ला इनायतगंज, पूरनमल, बागगुलशेर, कुंवरगढ़ और थान सिंह में बिछाई गई पाइप लाइनें पिछले कई दिनों से बार-बार दगा दे रहीं हैं। शुरूआत में पालिका का जलकल विभाग फटी पाइप लाइनों को दुरुस्त करता रहा, लेकिन लगातार पाइप फटने के बाद जलकल विभाग ने भी अपने हाथ खींच लिए। उपभोक्ताओं की इस समस्या को अमर उजाला द्वारा 18 जनवरी के अंक में पांच हजार की आबादी पानी को परेशान शीर्र्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर छपते ही नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने जलकल विभाग के जेई सोमप्रकाश को तत्काल उक्त मोहल्लों में जाकर फटी पाइप लाइनों को चिह्नित कर उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर जेई सोमप्रकाश जलकल विभाग की टीम से साथ वार्ड 25 में पहुंचे। यहां उन्होंने फटी पाइप लाइनों का निरीक्षण किया। जेई ने बताया कि पालिका सदस्य संजीव सक्सेना ने पूरनमल, कुंवरगढ़ और इनायतगंज में पाइप लाइन फटने की जानकारी दी। फटी पाइप लाइनों को चिह्नित किया जा रहा है। कर्मचारियों से फटी पाइप लाइनों को दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही पाइप लाइनों को दुरुस्त कर पानी सप्लाई जाएगी।
शहर में काफी पहले पाइप लाइनें बिछाई गईं थीं। जिसमें कुछ पाइप लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। फिलहाल जेई को सभी मोहल्लों में फटी पाइप लाइनों को दुरुस्त कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। अमृत योजना से पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं। जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विमला जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें