पीलीभीत। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने शनिवार सुबह कोतवाली और एलआईयू कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई की हकीकत देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ सिटी/सीओ चुनाव धर्म सिंह मार्छाल भी मौजूद रहे। कोतवाली में एसपी ने सफाई व्यवस्था चेक की। कंडम वाहनों के निस्तारण को लेकर की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली। मैस, कार्यालय, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना आदि देखा। अभिलेख चेक कर एनसीआर-एफआईआर में की गई कार्रवाई को भी जाना। इंस्पेक्टर केपी सिंह को लोकसभा चुनाव के संबंध में मिले दिशा निर्देशों पर अमल करने का निर्देश दिया। इसके बाद वह लोकल इंटेलीजेंस यूनिट कार्यालय भी गए। परिसर की साफ-सफाई के लिए इंस्पेक्टर एलआईयू विक्रम सिंह को दिश ानिर्देश दिए। पासपोर्ट सत्यापन को लेकर की जाने वाली जांच को गंभीरता से करने के निर्देश दिए।