फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर चूका फुल, वीआईपी के लिए गुंजाइश

Sat, 29 Dec 2018 06:59 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
chuka beach - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनवरी के पहलेे सप्ताह तक चूका हाउसफुल
विज्ञापन

वीआईपी के लिए खाली रखी गई अरण्य कुटी हट
चूका की खूबसूरती व जंगल में बाघ सैलानियों के आकर्षण का केंद्र

पीलीभीत। नए साल पर आम पर्यटकों के लिए भले ही चूका बीच छह जनवरी तक फुल हो गया हो, लेकिन इसका असर वीआईपी पर नहीं पड़ेगा। इसके लिए विभाग ने चूका बीच की अरण्य कुटी को खाली रखने के साथ अन्य व्यवस्थाओं को सुरक्षित किया हैं।
टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के कोर एरिया में शारदा डैम से सटा जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच सैलानियों को खूब लुभा रहा हैं। यहां देश के तमाम राज्यों के अलावा विदेशी सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। चूका बीच की हसीन वादियां और जंगल में बाघ के दीदार सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वर्ष 2018 के समाप्त होने में सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में नए साल के जश्न के लिए सैलानी तराई की हसीन वादियां में ठहरना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि नए साल के जश्न के लिए जनवरी माह के पहले सप्ताह तक चूका बीच की सारी हटें बुक हो चुकी हैं। चूका पहुंचने वाले वीआईपी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, वन निगम व टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। चूका बीच की अरण्य कुटी हट को विकल्प के रूप में खाली रखा गया हैं। इसके अलावा टाइगर रिजर्व के गेस्ट हाउस भी वीआईपी की आमद के मद्देनजर व्यवस्थित किए गए हैं।
विज्ञापन


मोटरबोट करेगी पर्यटकों को निराश
वैसे तो चूका बीच की हसीन वादियां और जंगल क्षेत्र में बाघ के दीदार की ललक में सैलानी लगातार यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही सैलानियों के आनंद को बढ़ाने के लिए पर्यटन सत्र के एक माह पूर्व वन निगम की ओर से लाई गई मोटरबोट सैलानियों के लिए शुरू नहीं हो सकी है। जिसके चलते नए साल मनाने के लिए चूका बीच में पहुंचने वाले सैलानियों को मोटरबोट से निराशा मिलेगी।

ठंड पर भारी पड़ रहा सैलानियों का उत्साह
ठंड की दस्तक के बाद भी पर्यटकों पर इसका असर कम ही दिख रहा है। यही वजह है कि नए साल के करीब आते ही चूका बीच व टाइगर रिजर्व के दीदार के लिए सैलानियों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। करीब सौ की संख्या में पर्यटक रोजाना चूका बीच की सैर करने पहुंच रहे हैं।

राज्य सरकार के सलाहकार भी घूम रहे जंगल
प्रदेश सरकार के सलाहकार केशव वर्मा शुक्रवार को मुस्ताफाबाद पहुंचे। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने चूका बीच समेत जंगल क्षेत्र का आनंद लिया। शुक्रवार रात मुस्तफाबाद रुकने के बाद शनिवार को भी वह जंगल भ्रमण पर निकले।

बाइफरकेशन पर भी रहेंगी रौनक
नए साल के जश्न में दो दिन शेष बचे हैं। आम सैलानियों के लिए चूका बीच हाउस फुल हो गया है। वहीं पर्यटन सीजन के दौरान बाइफरकेशन स्थित नहरों का जाल भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। ऐसे में नए साल के जश्न के लिए दूर दराज के सैलानियों के साथ जिले और आसपास के जिलों से भी सैलानी यहां पहुंचते हैं। जिसके चलते चूका बीच के साथ बाइफरकेशन भी सैलानियों से गुलजार रहेगा।
विज्ञापन


चूका बीच में नए साल के पहले सप्ताह तक सभी हटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। हालांकि वीआईपी की आमद के मद्देनजर अरण्य कुटी हट को विकल्प के रूप में खाली रखा गया हैं। सैलानियों को कोई असुविधा ना हो सके, इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। डैम में भरे पानी को खाली किया जा रहा है, दलदल की स्थिति पैदा होने के चलते मोटरबोट का प्लेट फार्म तैयार नहीं किया गया है।
- जमीलुर्रहाम, चूका प्रभारी, वन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें