फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनंबरा हाउस बना ओवरऑल चैपिंयन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय एथलेटिक मीट का समापन
विज्ञापन

पीलीभीत। लिटिल एंजिल्स स्कूल में चल रही दो दिवसीय पांचवीं एथलेटिक मीट का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें पेनंबरा हाउस ओवरऑल चैंपियन बना।
दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं गांधी स्टेडियम में हुई। सब जूनियर बालिका वर्ग चार सौ मीटर दौड़ में अध्या, गुरलीन, कोमल तथा सीनियर वर्ग बालक में सिद्धांत, आशीष वर्मा व साहिल गुप्ता ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अमन रजा, संचित गंगवार, फैज तथा बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में कुशाग्र शर्मा, आशीष वर्मा व अर्पित गंगवार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। समापन पर परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें पेनंबरा हाउस ओवरऑल चैपियन बना, जबकि वलीटा हाउस, मरीना हाउस व नगरीटा हाउस क्रमश: दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में पेनंबरा हाउस की बुशरा खान व सब जूनियर बालक वर्ग में नगरीटा के श्रद्धेय कश्यप ने तीन-तीन गोल्ड मेडल जीते। जूनियर बालिका वर्ग मेें वलीटा हाउस की कशिश राना ने तीन गोल्ड मेडल, जूनियर बालक वर्ग मेें अमन रजा व संचित गंगवार ने गोल्ड मेडल जीता। प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल व प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने प्रतिभागियो को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें