30पीबीटीपी-7,22
पेंशन बहाली को कर्मियों, शिक्षकों ने भरी हुंकार
नेहरू युवा पार्क में धरना, सिंचाई, पंचायती राज विभाग में आंशिक रूप से प्रभावित रहा कामकाज
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गुरुवार को दूसरे दिन भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंच के संयोजक अरविंद कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। राज्य कर्मचारी व शिक्षक संगठन ने एक मंच पर आकर कर्मचारियों ने सरकारों से हक की मांग की है। इसके चलते सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग, प्राथमिक शिक्षक संघ, कोषागार आदि कार्यालयों में 10 से 12 बजे तक कामकाज ठप रहा।
गुरुवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले भर में प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया गया। कार्य बहिष्कार 31 तक जारी रहेगा। मंच के जिला महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि सरकार उनके साथ धोखा कर रही है। इस मामले में पूर्व में कई बार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री आदि को पुरानी पेंशन के समर्थन में पत्र लिखे गए। बीजेपी सरकार बनने के बाद सरकार पूर्व में किए वादों को भूल गई। महेंद्र कुमार, संयोजक अरिवंद सक्सेना, अनूप कुमार, ओमपाल, दिनेश कुमार, कान्ता प्रसाद, नत्थूलाल, सियाराम आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन में शिक्षकों ने आंदोलन की अग्रिम रणनीति बनाई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर गंगवार ने कहा कि मंच पुरानी पेंशन बहाल करवा कर ही रहेगा, इसके लिए चाहे कितना भी संघर्ष करना पड़े। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक राधारमण अवस्थी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश अवस्थी, मुईन अहमद खां, संजीव कुमार, भुविंदर वीर, गोपाल कृष्ण शर्मा, मोहम्मद आदिल खां आदि ने विचार रखे।
पूरनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी न होने के विरोध में शिक्षकों और अन्य विभाग के कर्मचारियों ने दूसरे दिन तहसील परिसर में एकत्र होकर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में शिक्षक नेता रामाधार पांडेय, सूर्य प्रकाश गंगवार, बृजेश शुक्ला, सत्य स्वरूप शुक्ला, विश्वपाल, बाबूराम, अर्जुन गंगवार, अश्वनी गौतम, राजकुमार पासवान, विमल कुमार, चांद मियां आदि थे।
अमरिया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राजस्व, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में नारेबाजी कर धरना दिया। धरना देने वालों में मोहम्मद अतहर, अनिल कुमार पाण्डेय, लाला राम भारती, मियां मोहम्मद मुनाजिर, शिशु पाल सिंह, दिलीप कुमार, राम सिंह, अतहर हुसैन, कृष्ण कुमार, शफकत अली, राम चरन राना, धर्मपाल, बदरुलहसन, नीरज सक्सेना, प्रसून सक्सेना आदि कर्मचारी मौजूद रहे।