खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगर के मुख्य बाजार में बीच चौराहे पर कुछ लोग अपने घरों का कूड़ा आए दिन डाल रहे हैं। बीच मार्ग पर कूड़ा डालने के चलते वहां से गुजरने वाले लोग एवं आस पास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बाजार के परेशान दुकानदारों ने मार्ग पर एकत्र होकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि वह खेकड़ा को स्वच्छ बनाने में नगर पालिका का भरपूर सहयोग कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग बीच मार्ग पर कूड़ा डाल रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ खेकड़ा नगर पालिका से करने की मांग की। ताकि वह मार्ग पर कूड़ा न डाल सके। और खेकड़ा स्वच्छता में नंबर वन बन सके। इस दौरान अनुज कुमार, अंकुर जैन, जैनवीर जैन, बबलू, प्रवेश, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, अनस, देवेंद्र आदि रहे।