फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापर्स को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। हाईस्कूल एवं इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र और छात्राओं को क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पाठशाला मार्ग स्थित कृष्णा फार्म हाउस में देव कृष्णा पब्लिक स्कूल द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा मे अच्छे अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक सोनू यादव ने किया। मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा ने 12वीं में तहसील तथा गर्ल्स जनपद टापर बनने रितिका नैन को सम्मानित किया। साथ ही स्कूल प्रबंधन ने रितिका को 51 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में कक्षा 12 से शिवानी शर्मा, अमन बैसला, अर्पिता मनाली व निखिल नैन तथा कक्षा 10 से हर्ष यादव, निकिता यादव, आदित्य पंवार, कीर्ति, तुषार, विकित नैन को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सत्यवीर सिंह पूर्व प्रधान बसी, हेम सिंह प्रधान, ईश्वर सिंह प्रधान, महक सिंह, सीमा दुग्गल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें