फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण रिहर्सल से नागरिकों मे बना कोतुहल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में बुधवार को पुलिस टीम ने दंगा नियंत्रण रिहर्सल की। क्षेत्र के नागरिक पुलिस कार्रवाई को देखकर अवाक हो गए। बाद में पता चला कि यह केवल रिहर्सल है, तब जाकर सभी ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

प्रदेश में मामूली विवाद कई बार बड़ा रूप ले लेता है। बिना किसी कारण उसे दंग का रूप दे दिया जाता है। इसको लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट पर है। प्रदेश भर के थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा दंगा नियंत्रण रिहर्सल की जा रही है। बुधवार को नगर में भी ऐसा ही आयोजन हुआ। एक बार को स्थानीय नागरिक भारी पुलिस बल देखकर अवाक रह गए। पुलिस कर्मियों ने हथियार आंसू गैस आदि के साथ प्रदर्शन किया। बाद में नागरिकों को जब इसकी जानकारी मिली कि यह सब उनकी सुरक्षा के लिए किया जा रहा है तो उन्होंने चैन की सांस ली। इस दौरान थाना प्रभारी एसपी सिंह समेत अनेक पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें