फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर स्थित देवी मंदिर में बुधवार को सुबह के समय हवन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके पश्चात मंदिर में मां काली की मूर्ति स्थापित करने के लिए कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा बैंड बाजों, भजन कीर्तन मंडली के साथ निकाली । इस दौरान महिलाएं कलश रखकर मंगल गीत गाती चली। कीर्तन मंडली एवं बैंड बाजे भक्ति गीतों का गुणगान करते रहे। इससे माहौल मां कालीमय होकर रह गया। मंगल कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा कर मंदिर में समाप्त हुई। मंदिर परिसर में मां काली की मूर्ति की मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा शुरू हो गई। 31 मार्च को मंदिर में मां काली की मूर्ति स्थापित होगी। इस दौरान आचार्य गौरीशंकर शास्त्री, आशीष शास्त्री, जयकिशन शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें