खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम लहचौड़ा, बड़ागांव, फिरोजपुर स्थित साधन सहकारी समिति के संचालक पद के लिए चुनाव हुआ। जबकि बाकी सभी समितियों के संचालक निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
सोमवार को खेकड़ा क्षेत्र की सभी साधन सहकारी समितियों के संचालक पद के लिए चुनाव हुआ। बड़ागांव, लहचौड़ा, सिंगौली तगा, फिरोजपुर साधन सहकारी समिति के चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुए। बड़ागांव साधन सहकारी समिति में संचालक जय कुमार, फिरोजपुर समिति से प्रमोद और रोहताश निवासी गोठरा ने संचालक पद पर जीत दर्ज की। सिंगौली तगा समिति से ग्राम गौना निवासी दानू, राज कुमार एवं भूपेंद्र , लहचौड़ा से ग्राम ललियाना निवासी नत्थू, कुसुम, ईश्वर ने जीत दर्ज की। जबकि ग्राम रटौल, हसनपुर मसूरी, सांकरौद एवं ग्राम काठा सहकारी समिति से संचालकों को निर्विरोध चुना जा चुके हैं। मंगलवार को सभी समितियों में चेयरमैन का चुनाव होगा।