खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा वंदना शर्मा क्षेत्र के ग्राम बसी में पहुंची। वहां उन्होंने सर्वप्रथम लोगों की समस्याएं सुनीं और थाना प्रभारी एसपी सिंह को समस्याओं का निदान न्याय संगत ढंग से कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वह गांव के प्राथमिक विद्यालयों में पहुंची। वहां उन्होंने बच्चों से उनकी कक्षाओं से संबंधित सवाल जवाब किए। उन्होंने कक्षा वार बच्चों से सवाल जवाब किए और उनसे ब्लैक बोर्ड पर सवालों के जवाब भी लिखवाए इसके बाद उन्होंने बच्चों को वर्णमाला एवं गणित के सवाल हल करने की विधियां बताई। उन्होंने बच्चों को बिस्कुट एवं टाफियां वितरित की। और मिड डे मिल की गुणवत्ता को भी चैक किया। इसके बाद वह ग्राम सुन्हैडा में पहुंची। और वहां लोगों की समस्याएं सुनने के बाद प्राथमिक विद्यालय में पहुंच बच्चों से सवाल जवाब कर सभी से अच्छे से पढ़ाई करने को कहा। इस दौरान थाना प्रभारी एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।